संभल मे 550 साल से अधिक पुरानी मस्जिद को लेकर विवाद खड़ा करने के बाद हुए तनाव मे 5 लोगों की मौत हो गई । अब इस मुद्दे पर शहर सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह हिंसा भड़काई गई है। पुलिस के तरफ से लोगों पर गोली चलाई गई, जिससे कई लोगों की मौत हुई है।
शहर सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने यह भी कहा कि जब सर्वे टीम मस्जिद में जा रहा थी तब 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुई जा रही थी। बर्क ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन के अधिकारी कह रहे हैं कि हमने कोई गोली नहीं चलाई, जबकि गोली चलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।उन्होंने कहा कि सरकारी असलहों के साथ प्राइवेट असलहों का इस्तेमाल हुआ है। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए।
बर्क ने कहा कि प्राइवेट असलहों से पुलिस ने गोली चलाई ताकि कोई सबूत न मिल सके। गोलियां आम लोगों ने नहीं चलाई, कोई अपने लोगों की जान नहीं लेता है। उन्होंने पुलिस पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि पुलिस की गोली चलाते हुए वीडियो वायरल हैं।